किफायती यात्रा पर जोर: भारतीय रेलवे में बढ़े नॉन-एसी कोच, सरकार दे रही 45 प्रतिशत तक सब्सिडी

व्यापार News

किफायती यात्रा पर जोर: भारतीय रेलवे में बढ़े नॉन-एसी कोच, सरकार दे रही 45 प्रतिशत तक सब्सिडी
राष्ट्रीयकिफायती यात्रा पर जोर: भारतीय रेलवे में बढ़े नॉन-सरकार दे रही 45 प्रतिशत तक सब्सिडी

किफायती यात्रा पर जोर: भारतीय रेलवे में बढ़े नॉन-एसी कोच, सरकार दे रही 45 प्रतिशत तक सब्सिडी

"नई दिल्ली, 18 मार्च । भारतीय रेलवे यात्रियों को किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के लिए नॉन-एसी जनरल और स्लीपर कोच की संख्या बढ़ा रहा है। सरकार के अनुसार, किराए को कम रखने के लिए प्रति यात्री औसतन करीब 45 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।Advertisment रेल मंत्रालय के मुताबिक, कुल कोचों में करीब 70 प्रतिशत जनरल और स्लीपर क्लास के हैं। इसके अलावा, 2024-25 में लगभग 1,250 नए जनरल कोच जोड़े गए हैं और 2025-26 में करीब 860 और कोच जोड़े जाने की योजना है। रेलवे हर साल यात्रियों को करीब 60,000 करोड़ रुपए की सब्सिडी देता है। वहीं, मुंबई जैसे उपनगरीय इलाकों के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि माल ढुलाई में भी बड़ा इजाफा हुआ है। यह 2013-14 के 1,055 मिलियन टन से बढ़कर अब लगभग 1,650 मिलियन टन हो गया है, जिससे भारतीय रेलवे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फ्रेट कैरियर बन गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे का विद्युतीकरण तेजी से बढ़ा है और अब लगभग 47,000 किलोमीटर ट्रैक इलेक्ट्रिफाई हो चुका है, यानी नेटवर्क का 99 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा बिजली से चल रहा है। ट्रैक निर्माण में भी तेजी आई है। पहले जहां करीब 15,000 किलोमीटर ट्रैक बनाए गए थे, वहीं अब यह बढ़कर करीब 35,000 किलोमीटर हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से भी रेलवे ने बड़ा काम किया है। रोड ओवर ब्रिज और रोड अंडर ब्रिज की संख्या करीब 4,000 से बढ़कर 14,000 हो गई है। वहीं, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग 1,500 किलोमीटर से बढ़कर 4,000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है। रेल मंत्री ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत ट्रैक और ट्रेन की मेंटेनेंस, नई तकनीक और कर्मचारियों की ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एलएचबी कोच की संख्या तेजी से बढ़ी है और हाल के वर्षों में करीब 48,000 कोच जोड़े गए हैं। इसके अलावा, लोकोमोटिव की संख्या करीब 12,000 तक पहुंच गई है और वैगन की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो गई है। सरकार ने परियोजनाओं की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नीति आयोग और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर एक मजबूत सिस्टम बनाया है। रेल मंत्री ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में भी तेजी से काम हुआ है। अब तक करीब 2,800 किलोमीटर कॉरिडोर तैयार हो चुका है, जहां रोजाना लगभग 480 मालगाड़ियां चल रही हैं। --आईएएनएस डीबीपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

राष्ट्रीय किफायती यात्रा पर जोर: भारतीय रेलवे में बढ़े नॉन- सरकार दे रही 45 प्रतिशत तक सब्सिडी न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानी सिंगर का दावा- 'धुरंधर' में गाने 'हवा हवा' के लिए मेकर्स ने हसन जहांगीर को दिए थे 45 लाख रुपयेपाकिस्तानी सिंगर का दावा- 'धुरंधर' में गाने 'हवा हवा' के लिए मेकर्स ने हसन जहांगीर को दिए थे 45 लाख रुपयेआदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में 'हवा हवा' गाने के लिए पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर को मेकर्स ने 50 हजार डॉलर का भुगतान किया था। अब उन्होंने ये दावा किया है।
Read more »

'45 किलो का कैमरा' ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर ऑटम डूरल्ड की कहानी!'45 किलो का कैमरा' ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर ऑटम डूरल्ड की कहानी!ऑस्कर 2026 में सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने इतिहास रच दिया. 'सिनर्स' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड जीतकर वो ऑस्कर इतिहास में यह सम्मान पाने वाली पहली महिला बन गईं. ऑस्कर ट्रॉफी तक पहुंचने का ऑटम का सफर एक इंस्पायर करने वाली कहानी है.
Read more »

LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर; बिहार में सिलि‍ंडर बुकिंग का नियम बदला, लागू हुआ 25-45 दिन का सिस्‍टमLPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर; बिहार में सिलि‍ंडर बुकिंग का नियम बदला, लागू हुआ 25-45 दिन का सिस्‍टमLPG Booking in Bihar: बिहार में घरेलू गैस सिलिंडर बुकिंग के लिए नए नियम जारी किए गए हैं। शहरी उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण उपभोक्ता 45 दिन बाद बुकिंग कर सकेंगे।
Read more »

ग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रीज में हड़कंप: नहीं मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर, बंद होने की कगार पर एमएसएमईग्रेटर नोएडा के इंडस्ट्रीज में हड़कंप: नहीं मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर, बंद होने की कगार पर एमएसएमईईरान-अमेरिका युद्ध के चलते एमएसएमई सेक्टर गंभीर संकट में है। कच्चे माल की कीमतों में 45-50 की वृद्धि हुई है, साथ ही गैस संकट और आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है।
Read more »

एक ही मोहल्ले में किसी को 25 तो किसी को 45 दिन में मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, उपभोक्ता परेशानएक ही मोहल्ले में किसी को 25 तो किसी को 45 दिन में मिलेगा रसोई गैस सिलिंडर, उपभोक्ता परेशानभागलपुर में रसोई गैस सिलिंडर आपूर्ति के नए नियमों से उपभोक्ता परेशान हैं। शहरी क्षेत्रों को 25 दिन, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को 45 दिन में सिलिंडर मिलेगा। इससे एक ही मोहल्ले में अलग-अलग नियम लागू हो रहे हैं।
Read more »

IIT Delhi Recruitment 2026: आईआईटी दिल्ली में निकली नई भर्ती, 45-55 साल वाले भी पा सकते हैं ये शानदार नौकरीIIT Delhi Recruitment 2026: आईआईटी दिल्ली में निकली नई भर्ती, 45-55 साल वाले भी पा सकते हैं ये शानदार नौकरीNon Teaching Jobs 2026: आईआईटी दिल्ली में नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी में 45 से 55 साल वाले भी आवेदन कर सकते हैं। पे लेवल भी बढ़िया मिल रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-12 10:53:55