राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान 31 लाख से अधिक नाम हटाए गए। 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या में 4.35 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है।
राजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को कर दिया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 27 अक्तूबर 2025 को जारी प्रारंभिक आंकड़ों में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कुल 31 लाख 36 हजार 286 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र पाए गए मतदाताओं के नामों के सत्यापन के बाद की गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना था, ताकि आगामी चुनाव ों में निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित किया जा सके। क्र.
स. विवरण कुल 1 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता 5,46,56,215 2 ड्राफ्ट सूची में शामिल ना हुये मतदाता 41,84,891 3 16 दिसम्बर 2025 को ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता 5,04,71,324 4 ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद जोड़े गये कुल नये मतदाता 12,91,365 5 ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद हटाये गये कुल मतदाता 2,42,760 6 मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाता 5,15,19,929 राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या में 4.35 लाख से अधिक की बढ़ोतरी राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर 0.82 प्रतिशत की वृद्धि है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत तथा बूंदी में 1.09 प्रतिशत युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में 21 फरवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली-2026 की एक सॉफ्ट कॉपी और एक हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन EPIC सर्च के माध्यम से अपनी जानकारी देख सकता है। इसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी दी गई। पढ़ें: पेपर लीक पर सियासी घमासान, बीएपी विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे विधानसभा; सीबीआई जांच की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या बताया? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस व्यापक अभियान को राज्य के सभी 41 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों , 199 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों , 1651 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों , 61,136 बूथ स्तर अधिकारियों , लाखों स्वयंसेवकों और प्रमुख राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी से सफल बनाया गया। अभियान में जिला अध्यक्षों के साथ 1,08,252 बूथ लेवल एजेंट भी शामिल रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूरी प्रक्रिया के दौरान जागरूकता और सकारात्मक सहयोग के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।
राजस्थान मतदाता सूची पुनरीक्षण चुनाव युवा मतदाता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महादेवी वर्मा का आंगन और अवध की होली... कवि यश मालवीय ने मंच पर बिखेरा फाग का रंगसाहित्य आजतक लखनऊ-2026 के मंच से अवध की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए कवि यश मालवीय की कविताओं और यादगार किस्सों से बसंत और फाग के रंगों को प्रस्तुत किया.
Read more »
योगी सरकार की 'उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026' क्या है? हाउसिंग परियोजना को तीन साल में करना होगा पूराUP Urban Redevelopment Policy 2026: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026 लागू कर दी है। इसके जरिए 25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को नई जिंदगी मिलेगी।
Read more »
दिल्ली में अब राशन कार्ड का ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन, हर मेंबर का आधार कार्ड होगा जरूरीसीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल-2026 को लागू करने के बाद नए राशन कार्ड बनवाने की SOP जारी कर दी है।
Read more »
यूपी में SIR के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बनाई जाएगी हेल्प डेस्क, नए मतदाता बनने के लिए भरे यह फॉर्ममऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत नए मतदाता बनाने का अभियान चल रहा है। 22 फरवरी को प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित होगी, जो फॉर्म भरने में सहायता करेगी।
Read more »
AI Impact Summit: 70 से अधिक देशों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर, आज सम्मेलन के औपचारिक समापन पर होगा जारीकेंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले सभी प्रमुख देशों ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
Read more »
Rajasthan SIR: प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, 5.15 करोड़ मतदाता दर्ज; 31 लाख लोगों के नाम कटेराजस्थान में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। राज्य की 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को कर दिया गया।
Read more »



