राम जेठमलानी को हमेशा चर्चाओं में रहने की आदत रही. वे जब तक रहे चर्चा में रहे.
कराची से मुंबई आ जाने के बाद उन्होंने मुंबई गवर्नमेंट लॉ कालेज में पढ़ाना शुरू कर दिया फिर उन्होंने वकालत शुरू कर दी.उन्हें भारतीय जनता पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया गया लेकिन वे लालू यादव की पार्टी आरजेडी से संसद में पहुँच गए.
आपातकाल के दौरान राम जेठमलानी को गिरफ्तारी से बचने के लिए भागकर कनाडा जाना पड़ा जहाँ वो दस महीनों तक रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जमकर आलोचना की थी और उनके खिलाफ केरल की एक निचली अदालत ने ग़ैर ज़मानती वॉरंट जारी कर दिया था.कनाडा में रहते हुए ही उन्होंने 1977 का लोकसभा चुनाव बॉम्बे उत्तर-पश्चिम सीट से लड़ा और जीत भी हासिल की. इसके अगले चुनावों में यानी 1980 में भी उन्होंने इस सीट से विजय हासिल की. हालांकि अगली बार यानी 1985 में वो कांग्रेस के सुनील दत्त से चुनाव हार गए थे. मगर 1988 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य चुना गया. 1996 और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में वो भारत के क़ानून मंत्री बने.इमेज कॉपीरइटबहुत कम लोगों को पता है कि राम जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ़ लखनऊ से चुनाव भी लड़ चुके थे. उन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी घोषित की थी. जेठमलानी पर हमेशा से ही अवसरवादी होने के आरोप भी लगते रहे.इस बार भाजपा ने उन्हें निष्कासित किया तो उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिलाया.चाहे वो हर्षद मेहता का मामला हो या प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान हुआ सांसद रिश्वत कांड. जेठमलानी ने बड़े-बड़े मामलों में अभियुक्तों की पैरवी की और हमेशा कहा कि ऐसा करना बतौर वकील उनका कर्तव्य है. भारत में जब जब कानून, वकालत और अदालतों की बात होगी, राम जेठमलानी, उनकी बेबाकी और उनसे जुड़े विवाद लोगों को याद आएंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधनसुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन RamJethmalani RamJethmalaniPassedAway
Read more »
राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधनराम जेठमलानी भारत के सबसे तेज-तर्रार वकीलों में से एक थे. 17 साल की उम्र में लॉ की डिग्री हासिल कर ली थी.
Read more »
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 96 साल की उम्र में निधन, पिछले कुछ समय से थे बीमारराम जेठमलानी (Ram Jethmalani) की गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती रही है. वे भाजपा (BJP) की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. | nation News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »
मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन95 वर्षीय जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले दो सप्ताह से उनका इलाज चल रहा था। \n
Read more »
