CUSBU Foundation Day 2026: सीयूएसबी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के नाम से मार्च 2009 में राजधानी पटना के हिंदी भवन में अपने कार्यालय के साथ अपने सफर का आगाज़ किया था. वर्ष 2009 में ही बीआईटी पटना के किराए के परिसर से विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा शुरू हुई.
बिहार के गया जिले में स्थित दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय 27 फरवरी 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगी. पंचानपुर के निकट स्थित अपने 300 एकड़ में फैले स्थायी परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह की स्मृति में यह स्थापना दिवस मनाया जा रहा है.
सीयूएसबी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के नाम से मार्च 2009 में राजधानी पटना के हिंदी भवन में अपने कार्यालय के साथ अपने सफर का आगाज किया था. वर्ष 2009 में ही बीआईटी पटना के किराए के परिसर से विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा शुरू हुई. वर्ष 2013 में विश्वविद्यालय ने गया में एक अन्य शाखा स्थापित कर बीए बीएससी बीएड, बीए एलएलबी आदि पाठ्यक्रम की शुरुवात की. 27 फरवरी 2014 को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने संस्थापक कुलपति प्रो.जनक पांडेय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया गया. जुलाई 2017 में विश्वविद्यालय 300 एकड़ में फैले अपने स्थायी परिसर में स्थानांतरित हुआ तथा वर्ष 2018 से वहीं शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रारंभ हुईं. बिहार राज्य के साथ-साथ देश के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध इस विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए प्लस प्लस ग्रेड, यूजीसी श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है तथा इसे एनआईआरएफ रैंकिंग में भी स्थान प्राप्त हुआ है. स्थापना दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिक्किम एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद उपस्थित रहेंगे. अन्य विशिष्ट अतिथियों में गोपाल नारायण सिंह, कुलाधिपति, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, प्रो. चंद्र भूषण शर्मा, कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, प्रो. शशि प्रताप शाही, कुलपति, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया तथा शिशिर सिन्हा, कुलपति, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर शामिल होंगे. कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में अतिथि व्याख्यान, सीयूएसबी की गौरव गाथा प्रदर्शनी, विभागीय उपलब्धि प्रदर्शनी, पारंपरिक खेल प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, विद्यालय छात्रों का भ्रमण, एग्रो टूर तथा फूड जंक्शन आदि शामिल हैं. कार्यक्रम का समापन सायंकाल में विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा.
दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय Central University Bihar स्थापना दिवस CUSB History शैक्षणिक उत्कृष्टता NAAC A Plus Plus Grade विश्वविद्यालय कार्यक्रम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
CBI ने तेज की पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच, SIT के अफसरों से हुई पूछताछसीबीआई ने नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में जांच का दायरा बढ़ाया है। केंद्रीय एजेंसी ने पटना पुलिस के उन अधिकारियों से पूछताछ की जो शुरुआती एसआईटी का हिस्सा थे। कदमकुआं एसएचओ, सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ.
Read more »
ठीक हो रहा चार पैरों वाला सैनिक 'टायसन': आतंकियों को ढेर करने में निभाई अहम भूमिका, बना ऑपरेशन त्राशी-1 का हीरोजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान सेना का डॉग 'टायसन' आतंकियों की गोली लगने से घायल हो गया था, जो अब ठीक हो रहा है। इस जर्मन शेफर्ड ने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए बहादुरी दिखाई।
Read more »
साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को दी चुनौती, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बने नंबर-1 रन-गेटरसाहिबजादा फरहान 283 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप स्कोरर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 63 रनों की पारी के बाद वह विराट कोहली के 319 रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, हालांकि पाकिस्तान यह मैच 2 विकेट से हार गया।
Read more »
टाइप-1 डायबिटीज के साथ कैसे खुद को फिट रखती हैं मेवाड़ की 'राजकुमारी' पद्मजा? बताया अपना फिटनेस मंत्रराजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार कोन टाइप 1 डायबिटीज है. बिजी लाइफ के बीच में मेंटल और फिजिकल हेल्थ को वो कैसे बैलेंस करती हैं, इस बारे में उन्होंने आर्टिकल में बताया.
Read more »
इजरायली छठी पीढ़ी की बीवीआर मिसाइलें: भारत की रणनीतिऑपरेशन सिंदूर में मिली सीख के बाद, भारत चीनी और पाकिस्तानी मिसाइलों का मुकाबला करने के लिए अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है। लेख में पीएल-15 मिसाइल के खतरे और भारतीय अस्त्र मार्क-1, मार्क-2 और मार्क-3 मिसाइलों के विकास पर प्रकाश डाला गया है। इसमें राफेल विमानों में इस्तेमाल होने वाली मेटियोर मिसाइलों का भी जिक्र है।
Read more »
'ऐश्वर्या राय की हमशक्ल' सादगी में नंबर-1, सादा कुर्ता और चप्पल पहन निकलीं राशन लेने, दिल जीत गया स्नेहा का लुकस्नेहा उल्ला सजने- संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने ग्लैमरस लुक्स नहीं बल्कि अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। हसीना सादे-से कुर्ते में घर का राशन खरीदने गईं और सादा- सिंपल रूप दिखाकर सबका प्यार बटोर लिया। जिनके लुक से आप भी आइडिया ले सकती हैं, वो कैसे चलिए जानते...
Read more »
