Himachal Pradesh weather forecast: IMD Yellow Alert for 5 districts. Follow Dainik Bhaskar.
5 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 5.6॰C अधिकहिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार है। मौसम विभाग ने पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आज आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकताIMD के अनुसार- अगले छह दिन के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार है। बीती रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 14 मार्च को यह ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इससे विशेषकर 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 16 व 17 मार्च को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत की सांस मिलेगी, क्योंकि बीते 6 दिनों के दौरान तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया था। प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक हो गया था। बीते 24 घंटे के दौरान कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.
9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार-फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और मार्च में अब तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में अगले 6 दिन के दौरान प्रदेशवासियों को बारिश की आस बंधी है।MP में तापमान 40°C, रतलाम सबसे गर्महिमाचल में शिंकुला दर्रा में बर्फ के फाहे गिरेजैसलमेर में तेज हवाओं ने हीटवेव के असर को रोकाबीकानेर में गर्मी का असर तेज, पारा 38 डिग्री पारहरियाणा में सुबह धुंध, दिन में तीखी धूपचित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 20 डिग्री के करीब पहुंचा
Rain Alert Snow Alert IMD Yellow Alert Chamba Kangra Kullu Mandi Shimla Heatwave Relief
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42º पहुंचा: ओडिशा में 45 डिग्री के पार; बिहार-झारखंड में आज हीटवेव क...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
बिहार-झारखंड सहित 4 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: MP-छत्तीसगढ़ समेत 26 राज्यों में बारिश की संभावना; हिमा...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Jammu Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand snowfall, Delhi, Punjab, Haryana, Rajasthan, Bihar, Jharkhand, Madhya Pradesh, Maharashtra Forecast Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल में 6 दिन खिलेगी धूप: ठंड से मिलेगी राहत; कई शहरों में नॉर्मल से नीचे तापमान, केलांग का पारा -2.3 डि...Himachal Pradesh weather forecast; light rain in Seven districts | IMD | Shimla Manali Dharmshala Dainik Bhaskar
Read more »
हिमाचल में कल से 6 दिन बारिश-बर्फबारी: ठंड में इजाफा होगा, तापमान 13 जगह 2°C से कम, आज 2 जिलों में शीतलहर क...Himachal Pradesh weather forecast: Cold wave alert issued for 2 districts. Follow latest updates on rain and snowfall across the state on Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल के 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, परसों से 3 दिन अच्छी बारिश-बर्फबारीHimachal Pradesh cold wave alert for 5 districts. Follow latest updates on weather, rain, and snow forecasts for Himachal Pradesh on Dainik Bhaskar.
Read more »
हिमाचल में आज से 4 दिन बारिश-बर्फबारी: 12 जिलों में कल आंधी-तूफान का अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेगी हवा, टू...Himachal Pradesh weather alert: 12 districts thunderstorm yellow alert. Follow latest updates on strong winds, rain, and snowfall across the state on Dainik Bhaskar.
Read more »
