पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जमकर रन लुटाए और आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन लगातार छक्के मारे. इसके बाद जब मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करने उतरे तो महज 2 रन ही बना पाए. टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने दोनों ही डिपार्टमेंट में लचर प्रदर्शन किया.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फैंस को निराश किया. पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने जमकर रन लुटाए और आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन लगातार छक्के मारे.
इसके बाद जब मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करने उतरे तो महज 2 रन ही बना पाए. टीम के इस स्टार ऑलराउंडर ने दोनों ही डिपार्टमेंट में लचर प्रदर्शन किया. रविवार 14 अप्रैल को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ. इस मैच का इंतजार फैंस कब से कर रहे थे और मैच भी दमदार देखने को मिला. टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. कप्तान रुतुराज गायकवाड ने 40 बॉल पर 5 चौके और इतने ही छक्के जमाते हुए 69 रन की पारी खेली तो दूसरी तरफ शिवम दुबे ने एक और फिफ्टी जमाई. आखिर में आकर महेंद्र सिंह धोनी ने 4 बॉल पर 20 रन बनाते हुए स्कोर 4 विकेट पर 206 रन तक पहुंचा दिया. हार्दिक पंड्या दोनों डिपार्टमेंट में फ्लॉप गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 14 से ज्यादा की इकोनॉमी से 3 ओवर में 43 रन खर्च किए. इसमें से आखिरी ओवर में महेंद्र धोनी ने उनको लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के मारे. बल्लेबाजी की बात करें तो 5वें नंबर पर उतरे कप्तान ने 6 गेंद का सामना करने के बाद महज 2 रन बनाए. आखिरी ओवर के 4 बॉल ने बदला नतीजा हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी 4 बॉल पर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ 20 रन खर्च किए. पूर्व कप्तान ने ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर आते ही छक्का जमाया था. इसके बाद आखिरी बॉल पर उन्होंने दो रन लेकर स्कोर 206 रन तक पहुंचाया. मुंबई की टीम 6 विकेट पर 186 रन ही बना पाई. 20 रन के अंतर से ही मुंबई की टीम को इस मैच में हार मिली.
Hardik Pandya Batting Hardik Pandya Bowling Hardik Pandya Vs Ms Dhoni Ms Dhoni Sixes Ipl 2024 Rohit Sharma Century Rohit Sharma MS Dhoni IPL 2024 Chennai Super Kings Mumbai Indians IPL 2024
Singapore Latest News, Singapore Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया, चेक करें अपडेटेड पॉइंट्स टेबलIPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हराया.आखिरी ओवर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला.
Read more »
IPL 2024 : IPL के 25वें मैच में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru में भिड़ंतIPL 2024 : IPL का 17वां सीजन शुरू हो चुका है, इस सीजन के 25वें मैच में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच भिड़ंत होगी, ये मुकाबला Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम खेला जाएगा, बता दें कि, इस सीजन में दोनों टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आज का मुकाबला कौन जीतता है.
Read more »
हार्दिक पंड्या के बिना टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता भारत, इंग्लैंड के दिग्गज की रोहित शर्मा को चेतावनीऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
Read more »
MI vs CSK : मुंबई के खिलाफ मैच में CSK में होगी चेतेश्वर पुजारा की एंट्री! खुद किया कंफर्मMI vs CSK : वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड के साथ टीम का एक पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा नजर आएंगे.
Read more »
KKR vs LSG: IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के अब निकोलस पूरन के नाम, रियान पराग रह गए पीछेनिकोलस पूरन ने केकेआर के खिलाफ 4 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल 2024 के 28वें मैच तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।
Read more »
IPL 2024: लाइव मैच का VIDEO पोस्ट करने पर टीम को लगी चपत, कमेंटेटर्स को भी दी गई स्टेडियम से फोटो न डालने की हिदायतआईपीएल 2024 के एक मैच के दौरान भारत के एक पूर्व बल्लेबाज ने कमेंट्री करते हुए अपनी एक तस्वीर हटाने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में उसे हटाना पड़ा।
Read more »
